दुकान के लिए GST बिलिंग सॉफ्टवेयर
बिल, स्टॉक और उधार का पूरा हिसाब — काउंटर के कंप्यूटर, लैपटॉप या फ़ोन से। सेकंडों में GST बिल, अपने आप अपडेट होता स्टॉक, और UPI का पैसा सीधे आपके बैंक में।
फ्री डेमो · कार्ड की ज़रूरत नहीं · बिना नेट भी चलता है

आपकी दुकान को जो चाहिए, सब एक जगह
दिन के पहले बिल से महीने के आख़िर के GST रिटर्न तक।
सेकंडों में बिल
बारकोड स्कैन करें या फ़ोन के कैमरे से। रेट, HSN और GST अपने आप भर जाते हैं।
सही GST, हर बार
CGST-SGST या IGST अपने आप। e-Invoice, e-Way बिल और GSTR-1 / 3B का डेटा तैयार।
उधार खाता
किसका कितना बाकी है, कब से। WhatsApp पर याद दिलाएँ। पुरानी कॉपी की फ़ोटो से खाता बनाएँ।
स्टॉक का पूरा हिसाब
हर बिल से स्टॉक घटता है, ख़रीद से बढ़ता है। कम स्टॉक की चेतावनी और क्या ख़रीदना है की लिस्ट।
हर बिल पर UPI QR
ग्राहक स्कैन करके पेमेंट करे, पैसा सीधे आपके बैंक खाते में।
WhatsApp पर बिल
बिल की PDF एक टैप में भेजें। 58/80 mm थर्मल रसीद या A4 बिल प्रिंट करें।
बिना इंटरनेट भी
नेट जाने पर भी बिलिंग चलती रहती है। डेस्कटॉप ऐप पूरी तरह ऑफ़लाइन चलता है।
पूरा ऐप हिंदी में
काउंटर स्टाफ़ एक क्लिक में हिंदी या अंग्रेज़ी चुन सकता है।
तीन कदम में पहला बिल
- 1
अपनी दुकान जोड़ें
GSTIN और बैंक की जानकारी दें। आपका लेटरहेड हर बिल पर छपेगा।
- 2
सामान और ग्राहक डालें
Excel या Tally से इम्पोर्ट करें, या बारकोड स्कैन करके जोड़ें। ओपनिंग स्टॉक और बाकी भी आ जाते हैं।
- 3
बिल बनाना शुरू करें
GST बिल बनाएँ, रसीद प्रिंट करें, WhatsApp पर भेजें और UPI से पेमेंट लें।
₹299 प्रति महीने से प्लान
हर प्लान में GST बिल, रसीद, स्टॉक और WhatsApp शेयरिंग। कीमतों पर GST अलग से। फ्री डेमो बुक करें, हम सब सेट कर देंगे।
सभी प्लान देखेंआपके सवाल
क्या कोई ख़ास मशीन चाहिए?
नहीं। यह लैपटॉप, टैबलेट या फ़ोन के ब्राउज़र में चलता है। USB बारकोड स्कैनर और थर्मल प्रिंटर ज़रूरी नहीं हैं; फ़ोन का कैमरा भी स्कैन करता है।
क्या बिल GST के नियमों के हिसाब से बनते हैं?
हाँ। टैक्स इनवॉइस पर HSN/SAC, प्लेस ऑफ़ सप्लाई, CGST/SGST या IGST सब होता है, और e-Invoice वाले व्यापारियों के लिए IRN और QR भी।
ऑनलाइन पेमेंट का पैसा कहाँ जाता है?
सीधे आपके अपने बैंक खाते में। खाता एक बार वेरिफ़ाई होता है, फिर हर ऑनलाइन पेमेंट अपने आप आपके खाते में भेजा जाता है।
इंटरनेट न हो तो क्या होगा?
काउंटर पर बिलिंग चलती रहती है। बिना नेट के बने बिल नेट आते ही भेज दिए जाते हैं, दो बार कभी नहीं। दुकान पर नेट ही न हो तो BillingPoint डेस्कटॉप पूरी तरह ऑफ़लाइन चलता है।
क्या मेरा पुराना डेटा आ सकता है?
हाँ। Tally, Vyapar, Busy, Marg या Excel से सामान, ग्राहक और सप्लायर इम्पोर्ट करें। चाहें तो डेमो बुक करें, हम आपके लिए कर देंगे।
शुरू कैसे करें?
फ्री डेमो बुक करें: समय चुनें, Google Meet लिंक तुरंत आपके ईमेल पर आ जाएगा। कॉल पर हम ऐप दिखाते हैं और आपका अकाउंट, आइटम और लेटरहेड सेट कर देते हैं।
अपने सामान के साथ देखें
कार्ड नहीं चाहिए। फ्री डेमो बुक करें, हम Excel से आपका सामान सेट कर देंगे।